नारी लोक नवीन कार्यालय का हुआ शुभारंभ

संस्थाएं

उदयपुर।

नारी लोक नवीन कार्यालय का हुआ शुभारंभ

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर ने प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार भुवाना में महिला मंडल के नवीन कार्यालय नारी लोक का जैन संस्कार विधि से शायर देवी द्वारा शुभारंभ करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कारक पंकज भंडारी द्वारा नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई। सभाध्यक्ष कमल नाहटा और तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरड़िया ने महिला मंडल की पूरी टीम को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित। महिला मंडल अध्यक्षा रेणुबाला कच्छारा द्वारा सभी का स्वागत किया गया। आभार मंत्री अनीता कोठारी ने किया। इस अवसर पर महासभा से महेंद्र सिंघवी, अभातेयुप से अभिषेक पोखरना, अजीत छाजेड, संदीप हिंगड़, तेयुप मंत्री विनीत फुलफगर, महिला मंडल पदाधिकारी सहित तेरापंथ समाज से कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।