संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा नागपुर का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि द्वारा अणुव्रत भवन में हुआ। संस्कारक आनंदमल सेठिया, जतन मालू एवं महेंद्र आंचलिया ने पूर्णमंत्रोच्चार द्वारा निर्देशित विधि से संपन्न करवाया। पूर्व अध्यक्ष विजय रांका ने नव मनोनीत अध्यक्ष संजय पुगलिया को विधिवत शपथ ग्रहण करवाई एवं आगमी कार्यकाल की बधाई प्रदान की।
तत्पश्चात अध्यक्ष संजय पुगलिया ने श्रावकनिष्ठा पत्र का वाचन कर वर्ष 2026– 2028 की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की । उपाध्यक्ष प्रथम के लिए अमोलक सेठिया, उपाध्यक्ष द्वितीय प्रमोद गदेया, मंत्री राजेंद्र पटावरी ,कोषाध्यक्ष आदित्य कोठारी, सहमंत्री प्रथम प्रकाश डागा, सहमंत्री द्वितीय मुकेश बुच्चा, संगठन मंत्री महेंद्र आंचलिया के नामों की घोषणा की एवं अपने अपने दायित्वों की शपथ दिलाई। अध्यक्ष महोदय ने अपने स्वागत भाषण में परम पूज्य गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए समाज के सभी धार्मिक बंधुओं से पूर्ण सहयोग की अपील की एवं निर्विरोध मनोनीत करने के लिए आभार व्यक्त किया। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष नितेश छाजेड़, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म से नवीन सेठिया ने किया।