श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

चंडीगढ

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

मनोज जैन इससे पूर्व चार बार अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में समिति के चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे पंजाब तेरापंथी सभा में भी वाईस प्रेसिडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनका विशेष योगदान माना जाता है। समाज में उनकी पहचान एक प्रबुद्ध समाजसेवी एवं सक्रिय संगठनकर्ता के रूप में है। अध्यक्ष बनने के बाद मनोज जैन ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'जैन समाज ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा और समाज की बेहतरी, विकास एवं एकता के लिए यथासंभव कार्य करूंगा।' उन्होंने आगे कहा कि 'मुनि विनय कुमार जी की मुझ पर विशेष कृपा एवं मार्गदर्शन रहा है, जिसके लिए मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। मनोज जैन की नियुक्ति को समाज एवं संगठन के लिए एक सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं दूरदर्शी कदम माना जा रहा है।