संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, राजाराजेश्वरी नगर की अष्टम वार्षिक साधारण सभा 2026 का अध्यक्ष राकेश छाजेड़ की अध्यक्षता में तेरापंथ भवन में किया गया। पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। सहमंत्री राजेश भंसाली ने गत साधारण सभा के मिनट्स का वाचन किया। दो वर्ष के गति-प्रगति का वर्णन मंत्री गुलाब बाँठिया ने किया जिसे सदन ने सहर्ष पारित किया। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र नाहटा ने व्यवस्थित रूप से दो वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसे सदन ने ॐ अर्हम् की ध्वनि से पारित किया। तत्पश्चात अध्यक्ष सहित वर्तमान कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने अपने पद का विसर्जन किया। चुनाव अधिकारी मनोज डागा एवं सह-अधिकारी सुशील भंसाली (छापर)ने मनोनयन की प्रक्रिया को शुरू करते हुए एक भी नामांकन पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में वर्ष 2026-28 के अध्यक्ष पद हेतु सदन की सहमति से अध्यक्ष के रूप में कमलसिंह दुगड़ के नाम की घोषणा की। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने ॐ अर्हम् की हर्षमिश्रित जोरदार ध्वनि के साथ सहमति पर मोहर लगाई। तब चुनाव अधिकारी के रूप में मनोज जी डागा ने कमलसिंह दुगड़ के नाम की घोषणा की। राकेश एवं उनकी पूरी टीम तथा उपस्थित सदस्यों ने नवमनोनीत अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया। राकेश छाजेड़ ने नवनियुक्त अध्यक्ष को जैनपट्ट एवं माला पहनाकर अध्यक्ष पद पर स्थापित किया। नवमनोनीत अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं सदैव साथ देने का विश्वास दिलाया एवं सक्षम हाथों में मंडल की बागडोर सौंपने पर आत्मतोष व्यक्त किया। ट्रस्ट, तेयुप, तेममं, समण संस्कृति संकाय, ज्ञानशाला परिवार, उपस्थित गणमान्य सदस्यों एवं सभी कार्यकारणी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाइयां दी। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु इंगित की आराधना करते हुए सबको साथ में लेकर सदस्यों में आध्यात्मिकता का पोषण होता रहे ऐसी भावना से पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का सम्यक् प्रयास करूंगा।