श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

मदुरै

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

तेरापंथ भवन में आम सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ। सभा अध्यक्ष गौतमचंद गोलेछा ने सभी का स्वागत करते हुए वर्ष 2025-26में मदुरै में मुनि हिमांशु कुमार जी ठाणा-2 के सफलतम चातुर्मास में सभी के सहयोग हेतु खूब-खूब साधुवाद ज्ञापित किया। सभा मंत्री अभिषेक कोठारी ने विगत दो वर्षों 2024-26 में हुए विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा सभा, ट्रस्ट, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल एवं सभी सहयोगियों के प्रति तहदिल से आभार व्यक्त किया।
सभा के कोषाध्यक्ष धीरज पारख ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अशोक जीरावला ने सभा के इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग अकाउंट की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी। साथ ही नातिले मुनि हिमांशु कुमार जी के चातुर्मास के दौरान युवक परिषद टीम द्वारा रास्ते की सेवा में दिए गए सराहनीय सहयोग एवं भोजनशाला प्रभारी अभिनंदन बागरेचा को विशेष रूप से खूब-खूब साधुवाद दिया। इसके पश्चात सभा अध्यक्ष गौतमचंद गोलेछा ने अपनी समस्त टीम का पद विसर्जन किया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी उपासक नैनमल कोठारी ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की। सभा सदस्य पृथ्वीराज संकलेचा ने गौतमचंद गोलेछा के नाम का पुनः 2026-28 अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन अभिनंदन बागरेचा ने किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने 'ॐ अर्हम' के जयघोष के साथ प्रस्ताव का स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नितेश कोठारी ने किया।