श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

पीलीबंगा

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, पीलीबंगा की आम सभा की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष हनुमान जैन ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश डाकलिया एवं श्री प्रदीप बोथरा को मनोनीत किया गया। मंत्री पद का दायित्व अशोक नौलखा को सौंपा गया, जबकि सहमंत्री के रूप में अरिहंत दफ्तरी और अमित छाजेड़ को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर हनुमान सुराणा एवं संगठन मंत्री के रूप में ओम प्रकाश पुगलिया को जिम्मेदारी दी गई।