संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार
सिकंदराबाद में सभा अध्यक्ष सुशील संचेती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण एवं सभा गीत से हुआ। आगामी वर्ष हेतु अंकेक्षक नियुक्ति तथा प्राप्त प्रस्तावों पर भी अपेक्षानुसार चिंतन एवं निर्णय लिया गया। अध्यक्षीय चुनाव/मनाव प्रक्रिया के अंतर्गत सत्र 2026-28 हेतु सुशील संचेती को पुनः अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी बाबूलाल बैद एवं सह चुनाव अधिकारी लक्ष्मीपत बैद ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। नवमनोनीत अध्यक्ष ने अपनी टीम में पुनः मंत्री के रूप में हेमंत संचेती व कोषाध्यक्ष ने रूप में मुकेश चोरड़िया को पुनः नियुक्त किया। उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यगण ने इस नव मनोनीत टीम का स्वागत किया गया तथा सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, सक्रियता एवं सेवा भावना को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में आभार ज्ञापन मंत्री हेमंत संचेती ने किया।