ओटोमैटिक मशीनों सहित लैब के नवीनीकरण का लोकार्पण

संस्थाएं

सूरत।

ओटोमैटिक मशीनों सहित लैब के नवीनीकरण का लोकार्पण

विश्व की सबसे बड़ी परिषद् के आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के अन्तर्गत आचार्य महाप्रज्ञ चिकित्सालय (सेवार्थ) में यूरोपियन टेक्नोलॉजी की फुली ओटोमैटिक मशीनों सहित लैब के नवीनीकरण लोकार्पण जैन संस्कार विधि द्वारा किया गया। संस्कारक विजयकांत खटेड़, धर्मचंद श्यामसुखा, प्रकाश डाकलिया, गौतमचंद वेदमुथा, सुशील गुलगुलिया, मिश्रीमल नंगावत, बजरंग बैद, विनीत श्यामसुखा, अरविंद बाफना, अमित चोपड़ा, पंकज बुच्चा ने निर्दिष्ट सम्पूर्ण विधि विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार द्वारा सानंद संपन्न कराया। मशीनों व लैब का उद्घाटन महासभा ट्रस्टी संजय सुराणा व अभातेयुप के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी के द्वारा किया गया। महासभा के उपाध्यक्ष प्रकाश डाकलिया व अखिल भारतीय महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु देरासरिया एवं साथ ही सभी सभा संस्था के पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही। तेयुप सूरत अध्यक्ष नमन मेड़तवाल ने सभी को शुभकामनायें संप्रेषित की एवं संस्कारकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।