टीपीएफ शाखा की वार्षिक साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न

संस्थाएं

बेंगलुरु।

टीपीएफ शाखा की वार्षिक साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) बेंगलुरु वेस्ट शाखा की वार्षिक आम सभा, राजाजीनगर में सफलतापूर्वक आयोजित हुई, जिसमें 34 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ फेमिना टीम द्वारा मंगलाचरण से हुआ, जिसने आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट शाखा के अध्यक्ष ललित बेगानी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए शाखा की वर्षभर की प्रगति, गतिविधियों एवं सदस्य सहभागिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर टीपीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत मांडोत, साउथजोन अध्यक्ष विक्रम कोठारी एवं मंत्री भरत भंसाली, पूर्व अध्यक्ष हितेश गिरिया ने शाखा द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। शाखा मंत्री कौशल खटेड़ ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। कोषाध्यक्ष आशुतोष नाहर ने वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे AGM में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। विभिन्न प्रकल्पों की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई — आध्यात्मिकता रिपोर्ट – विकास सेठिया, स्वास्थ्य रिपोर्ट – रचना बाबेल, बौद्धिक गतिविधि रिपोर्ट – सुमित धारेवा, नेटवर्किंग रिपोर्ट – श्रद्धा बैद, शिक्षा रिपोर्ट – निशा कटारिया, फ्यूचुरा गतिविधि रिपोर्ट – निर्मल चावत।
कार्यक्रम में संजय मालू, अशोक छाजेड, गीतेश पारख की विशेष उपस्थति रही। कार्यक्रम का समापन सुमित धारेवा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। वार्षिक आम सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा आगामी वर्ष के लिए नई ऊर्जा एवं योजनाओं के साथ शाखा की सक्रियता को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।