ज्ञानशाला बच्चों का पुरस्कार समारोह सम्पन्न

संस्थाएं

केजीएफ।

ज्ञानशाला बच्चों का पुरस्कार समारोह सम्पन्न

आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी संयमलताजी आदि ठाणा-4 के पावन सानिध्य में आज तेरापंथ सभा भवन, KGF में ज्ञानशाला के मेधावी बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। साध्वीश्रीजी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में फरमाया कि बच्चे भावी पीढ़ी की नींव होते हैं। यदि बच्चे संस्कारित होते हैं तो घर, परिवार और देश स्वयं ही श्रेष्ठ बन जाता है। उन्होंने आचार्य श्री तुलसी की दूरदर्शिता को नमन करते हुए कहा कि ज्ञानशाला का उपक्रम शुरू कर बच्चों को संस्कारित करने का अमूल्य मार्गदर्शन दिया। आज की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और AI के इस युग में भी माता-पिता अपने बच्चों को ज्ञानशाला भेजकर धर्म के मार्ग को पुष्ट कर रहे हैं, यह अत्यंत सराहनीय है,' साध्वीश्रीजी ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर कर धर्म-अध्ययन से जोड़ें, तभी संस्कारों की जड़ें मजबूत होंगी।