श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

रोहिणी, दिल्ली

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा रोहिणी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण की विदुषी सुशिष्या शासनश्री साध्वी सुमन श्री जी के सान्निध्य में नव मनोनीत अध्यक्ष संजीव जैन व महामंत्री पराग जैन एवं उनकी सम्पूर्ण टीम का शपथ समारोह का कार्यक्रम संघीय गरिमा के साथ तेरापंथ भवन सेक्टर-5, रोहिणी, दिल्ली में सम्पन्न हुआ। महामन्त्र के मंगल उच्चारण व श्रावक निष्ठापत्र वाचन के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने संस्था शिरोमणि जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के नियमानुसार संघीय गरिमा में नव मनोनीत अध्यक्ष संजीव जैन को शपथ दिलवाई।दिल्ली सभा के पूर्व अध्यक्ष व आचार्य महाश्रमण चतुर्मास व्यवस्था समिति दिल्ली के महामंत्री युवक रत्न सुखराज सेठिया ने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई। ओम अर्हम की ध्वनि से महाश्रमण सभागार गूंज उठा। शासन श्री साध्वी सुमनश्रीजी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य के दौरान युवक समाज को पाथेय प्रदान करते हुए कहा हमारा धर्म संघ तेजस्वी और प्राणवान धर्मसंघ है। इसकी विलक्षणता का एक बड़ा हेतु है- चार तीर्थ की देव गुरु धर्म पर अपूर्व श्रद्धा, श्रद्धा एक अमृत रसायन है। जिसमें कोई मिलावट नहीं, स्वार्थ नहीं और मांग नहीं असली सिक्के का मूल्य है लोग आदर से उस सिक्के की सुरक्षा करते हैं। जैसे रामभक्त हनुमान के हृदय में राम विराजमान थे वैसे ही हमारे रोम-रोम में भिक्षु और गुरु का नाम सदा अकित रहे। इसके साथ उन्नत आचार सुन्दर व्यवस्था अनुशासन मर्यादा और एक नेतृत्व एक गुरु के हाथ में डोर इन सूत्रों से संघ आज अध्यात्म की उँचाइयों को छू रहा है। सहआसान सहचिन्तान सह निर्णय और उनकी क्रियान्वित से धर्मसंघ की सभी सभा संस्थाएँ विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। दिल्ली सभा के नवमनोनित अध्यक्ष बिमल बैंगाणी दिल्ली सभा के नव मनोनीत महामंत्री प्रदीप संचेति, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पवन श्यामसुखा, महिला मंडल अध्यक्षा इंद्रा सुराणा, रोहिणी सभा के परामर्शक व रोहिणी जॉन के चैयरमेन अमृत लाल जैन, पूर्व निगम पार्षद कनिका जैन आदि ने अपनी मंगल कामना के साथ अपने विचार रखे। मंच का कुशल संचालन नव मनोनीत महामंत्री पराग जैन ने किया।