श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

पलासिया, इंदौर

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

तेरापंथ समाज की साधारण सभा तेरापंथ भवन न्यू पलासिया मे आयोजित की गई। सर्व प्रथम सदन के सामुहिक नवकार मंत्र संगान के साथ साधारण सभा प्रारंभ हुई। तत्पश्चात तेरापंथ सभा मंत्री राकेश भंडारी द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वांचन किया गया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा इंदौर के अध्यक्ष निर्मल नाहटा ने विगत दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को सदन के सामने प्रस्तुत करते हुए सम्पूर्ण समाज के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा के इसी क्रम मे तेरापंथ सभा के मंत्री राकेश भंडारी ने तेरापंथ सभा के विगत दो वर्षों के कार्यकाल मे सभा की समस्त गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के इसी क्रम मे तेरापंथ सभा द्वारा मनोनीत चुनाव अधिकारी सुरेंद्र डाकालिया ने अध्यक्ष हेतु आए हुए प्रस्ताव फोर्म की धोषणा करते हुए प्रेमरतन बैद को सदन की सर्वसहमति से अध्यक्ष की धोषणा की गई। कार्यक्रम के अंत मे तेरापंथ सभा के सहमंत्री मनीष दुग्गड ने सदन का आभार व्यक्त किया।