श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

कांचीपुरम/ चेन्नई

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, कांचीपुरम का वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष इन्दरचन्द धोका की अध्यक्षता में एल एन के महल में आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र सामुहिक समुच्चारण के पश्चात श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन हुआ। अध्यक्ष इन्दरचन्द धोका ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए दो वर्षीय कार्यकाल में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सभी से मिले अतुलनीय सहकार, सहयोग, अनुदान के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री किशोर खाटेड़ ने सम्पादित गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया। आगामी 2026-2028 कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से किशोर बाफणा को अध्यक्ष मनोनीत किया। सभी सदस्यों ने मुनि पुलकित कुमारजी के दर्शन किए। अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा की। अध्यक्ष : किशोर बाफना, उपाध्यक्ष : ज्ञानचंद धोका, मंत्री : ललित पिपाडा, सहमंत्री : पदम पिपाडा, सहमंत्री : दिलीप सिसोदिया, कोषाध्यक्ष : अशोक गादिया, चेन्नई से समागत रमेश भंसाली ने नवमनोनित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुनिश्री ने कहा कि तेरापंथ एक मर्यादित धर्मसंघ है। सभा सर्वोच्च संस्था हैं। आज नवमनोनित टीम का गठन और शपथग्रहण हुआ। आप सभी संघ और संघपति की सेवा करते हुए समाज उत्थान के साथ भावी पीढ़ी में सत् संस्कारों का जागरण हो, ऐसे कार्य निरंतर गतिमान रखे। बच्चों के लिए ज्ञानशाला का संचालन एवं महिला मंडल को सामुहिक सामायिक के लिए प्रेरणा दी। मुनि आदित्य कुमार ने गीत प्रस्तुत किया। रेखा खांटेड ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला मंडल की तरफ से स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अर्हत् वंदना के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
समाज की तरफ से नवगठित टीम का शॉल से सम्मान किया गया। समण संस्कृति संकाय लाडनूं द्वारा आयोजित जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया। इस अवसर पर चेन्नई तेरापंथ श्रावक समाज के ताराचंद आंचलिया इत्यादि गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।