संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार
तेरापंथ भवन अमृत सभागार में साधारण सभा बैठक में चुनाव अधिकारी मोहन बाफना व पवन मंडोत के नेतृत्व में कार्यवाही हुई। राजेश बाफना ने बताया साधारण सभा में 2026 - 28 के लिए श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बालोतरा के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणमल फोलामेहता (विमल ग्रुप) चुने गए।निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र वैद ने तिलक कर साफा पहनाया और अग्रणीय व्यक्ति एवं पदाधिकारी सदस्यों ने माला पहनाकर हार्दिक बधाई शुभकामना मंगलकामना प्रेषित की।