नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन

संस्थाएं

चाड़वास।

नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन

चाड़वास। अखिल भारतीय तेरापथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद चाड़वास द्वारा शिविर का आयोजन परिषद के अध्यक्ष दीपक भटेरा की अध्यक्षता में हुआ जिसमें 7 नेत्रदान के पंजीयन हुए। अध्यक्ष ने बताया कि मरणोपरांत नेत्रदान करने से दूसरे को रोशनी मिलती हैं। नेत्रदान जागरूकता अभियान के साथ ही निशुल्क नेत्रजांच शिविर का भी आयोजन हुआ। जिसके गुरुकृपा आई केयर हॉस्पिटल बीदासर के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा सेवा प्रदान की गई । जिसमें कुल 295 रोगियों की नेत्रो जांच की गयी। 210 चश्मों का वितरण किया गया। शिविर के संयोजक प्रदीप बैद एवं राकेश बैद ने अपना पूरा श्रम नियोजन कर के शिविर को सफल बनाया।