उद्घाटन एवम लोकार्पण

विविध

बालोतरा।

उद्घाटन एवम लोकार्पण

बालोतरा। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा द्वारा तेरापंथ नगर कार्यालय उद्घाटन जैन संस्कार विधि एवं मंगलमय मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। संस्कारक के रूप में पुष्पराज कोठारी, प्रकाश श्रीश्रीमाल, कमल कुहाड़, श्री पवन मंडोत एवं रोशन बागरेचा ने नवकारमहामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिषद की ओर से तेयुप उपाध्यक्ष नवीन सालेचा,सहमंत्री प्रकाश रांका, कमलेश जीरावला, कोषाध्यक्ष CA विजय वडेरा एवं संगठनमंत्री श्लोक चोपड़ा ने आध्यात्मिक मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। सभा अध्यक्ष महेन्द्र वैद एवं मंत्री प्रकाश वैद ने जैन संस्कार विधि से कार्यालय उद्घाटन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर सिवांची मालाणी संस्थान के अध्यक्ष शांतिलाल डागा, महासभा सदस्य गौतम सालेचा एवं धनराज ओस्तवाल , तेरापंथ सभा की पूरी टीम, महिला मंडल अध्यक्ष चंचल जी भंडारी एवं उनकी पूरी टीम एवं तेरापंथ सभा कार्य समिति के सदस्य गण, तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक , उपसंयोजक तथा प्लॉट धारक भी उपस्थित थे।