संस्थाएं
ज्ञानशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन
टाॅलीगंज सभा के अध्यक्ष अशोक पारख ने सभी का स्वागत किया। मुनि जिनेश कुमार जी ने बच्चों को ज्ञानशाला से जुड़ने की प्रेरणा दी और कहा कि जैसे हम लोग बच्चों को अन्य क्लास भेजते है वैसे ही ज्ञानशाला भी भेजे क्योंकि यहां संस्कार पुष्ट होते हैं प्रशिक्षिकाए बहुत श्रम करती हैं। ज्ञानशाला केंद्रीय कमेटी के प्रकाश दुगङ, पूजा पारख और नीतू बैद उपस्थित थे। परीक्षा व्यवस्थापक अजय आनन्द पुगलिया और सभा अध्यक्ष अशोक जी पारख ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया। सरोज पारख और पूनम चंद विजय राज नखत परिवार के सहयोग से बच्चों और प्रशिक्षिका को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला संयोजक विनय सेठिया ने किया।