सेवा कार्यक्रम

संस्थाएं

तिरुप्पुर।

सेवा कार्यक्रम

तिरुप्पुर। अनूठी एवं प्रशंसनीय पहल 'प्रीति पात्र' का चतुर्थ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ को तेरापंथ सभा भवन से किया गया। तेरापंथ समाज एवं अन्य जनों के सहयोग से इस बार कुल 36 प्रीति पात्र तैयार किए गए, जिनमें हाइजीन किट, मेडिकल किट, प्रीमियम फूड पैकेट, तौलिया एवं बेडशीट पैक किए गए थे। इस वितरण में प्रीति पात्र टीम से रोहित डागा, सौरव सुराना, मोहित बरडिया, हेमंत बरडिया तथा तेयुप उपाध्यक्ष क्षितिज बरडिया एवं सह मंत्री, मंजीत बरडिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी के सहयोग से वितरण कार्य सफलतापूर्वक एवं आनंदपूर्वक सम्पन्न हुआ।