सीपीएस कार्यशाला का शुभारंभ

संस्थाएं

उदयपुर।

सीपीएस कार्यशाला का शुभारंभ

उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में सीपीएस एकैडमी फॉर लीडर एंड एक्सीलेंस के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर द्वारा सात दिवसीय कॉन्फ़िडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई। स्वागत उद्बोधन और प्रशिक्षक परिचय तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरड़िया द्वारा दिया गया। अभातेयुप साथी अजीत छाजेड़ द्वारा सभी को इस कार्यशाला से सीखने के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। संचालन मंत्री विनीत फुलफगर द्वारा किया। सीपीएस ट्रेनर चेतना पोखरना द्वारा प्रथम दिन स्टेज पर कैसे अपनी प्रस्तुति देनी है और अपनी बात को प्रेजेंट करना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर तेयुप पदाधिकारी संदीप कोठारी, आशीष बोहरा, विनोद भंडारी, संजय सिंघवी, संयोजक भाविन कच्छारा, वैभव चौधरी और कई प्रतिभागी कार्यक्रम में उपस्थित थे।