'तेरापंथ टास्क फोर्स–शौर्य' का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन

संस्थाएं

लुधियाना।

'तेरापंथ टास्क फोर्स–शौर्य' का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन

परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के मंगल आशीर्वाद एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के मार्गदर्शन में तेरापंथ युवक परिषद, लुधियाना द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, बीआरएस नगर, लुधियाना में 'तेरापंथ टास्क फोर्स – शौर्य' कार्यक्रम का सफल, प्रभावशाली एवं ऊर्जावान आयोजन किया गया। विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यालय की प्राचार्या जसविंदर कौर सिद्धू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जीवनोपयोगी एवं व्यवहारिक विषयों को विद्यालयी पाठ्यक्रम का नियमित हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में ABTYP संयुक्त मंत्री-1 एवं विद्यालय के पूर्व छात्र पवन नौलखा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्वों तथा युवाओं की राष्ट्र एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा TTF प्रशिक्षक नवीन भंडारी एवं प्रतीक पटवा द्वारा दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण। उन्होंने विद्यार्थियों को Burns (जलना), Bleeding (रक्तस्राव), Fire Safety (अग्नि सुरक्षा), Fracture (फ्रैक्चर) एवं CPR जैसे पाँच महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लाइव डेमो एवं प्रैक्टिकल उदाहरणों के माध्यम से दी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने की महत्वपूर्ण तकनीकों को सीखा। तेरापंथ युवक परिषद, लुधियाना के उपाध्यक्ष विनीत बैद ने विद्यालय प्रशासन, प्राचार्या एवं समस्त प्रबंधन का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से ही इस प्रकार के समाजोपयोगी कार्यक्रमों को सफलता मिलती है। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन में TYP सदस्य अंकित नाहटा एवं मुदित धारीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर तेरापंथ पंजाब सभा उपाध्यक्ष कमल नौलखा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष धीरज सेठिया, केसरी सुराणा, महिला मंडल अध्यक्षा जया बुचा, प्रेम सेठिया, ममता नौलखा एवं पूजा पुगालिया की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। तेरापंथ टास्क फोर्स – शौर्य' ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सही प्रशिक्षण, जागरूकता और सेवा भावना से युवाओं को न केवल सक्षम बल्कि जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाया जा सकता है।