संस्थाएं
कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग का दीक्षांत समारोह
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा आयोजित कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग सीनियर्स एवं जूनियर्स कार्यशाला का भव्य दीक्षांत समारोह तेरापंथ सभा भवन, राजाजीनगर में आभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी द्वारा किया गया तथा भिक्षु श्रद्धा स्वर टीम ने विजय गीत का संगान प्रस्तुत किया।
तेयुप अध्यक्ष जितेश दक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए मंगलकामनाएँ प्रेषित की। सप्त दिवसीय सीनियर्स एवं छह दिवसीय जूनियर्स कार्यशाला में प्रोविजनल राष्ट्रीय प्रशिक्षक आदित्य मांडोत, ज़ोनल ट्रेनर्स निहारिका सिंघी एवं आकाश शाह ने प्रतिभागियों को वक्तृत्व कला के विविध आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को प्रभावित किया। विशेष प्रतिभागी के रूप में चयनित कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। तेयुप राजाजीनगर द्वारा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय प्रशिक्षक, राष्ट्रीय सीपीएस प्रभारी, तेरापंथ सभा राजाजीनगर अध्यक्ष, महिला मंडल अध्यक्षा एवं ज़ोनल ट्रेनर्स का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी, मुख्य अतिथि एवं राजाजीनगर सभा अध्यक्ष अशोक चौधरी, मुख्य प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक सीपीएस अकादमी अरविंद मांडोत, आभातेयुप राष्ट्रीय सीपीएस प्रभारी दिनेश मरोठी, तेयुप शाखा प्रभारी अमित दक एवं प्रोविजनल राष्ट्रीय प्रशिक्षक आदित्य मांडोत ने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आभातेयुप प्रवृत्ति सलाहकार सतीश पोरवाड़, राजाजीनगर सभा मंत्री चन्द्रेश मांडोत, विशेष अतिथि संजीव गन्ना आदि की उपस्थिति रही आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री अनिमेष चौधरी ने व्यक्त किया।