संस्थाएं
तेरापंथ किशोर मंडल के 21वें अधिवेशन में द्वितीय पुरस्कार
लाडनूं में आयोजित तेरापंथ किशोर मंडल के 21वें अधिवेशन 'GENZ Conclave' में देशभर से लगभग 500 किशोरों ने सहभागिता की। इस राष्ट्रीय आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से संयोजक मुदित पुगालिया के नेतृत्व में पीयूष पुगालिया, हर्षित गोलछा, वीरेंद्र गिया, ऋषभ झाबक एवं अजय बोथरा ने भाग लेकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।