श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

दक्षिण मुंबई

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा AGM अध्यक्ष सुरेश डागलिया की उपस्थिति में महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल तुलसी सभागार में आयोजित हुई, शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन मुंबई सभा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट ने किया स्वागत भाषण सभा अध्यक्ष सुरेश डागलिया ने किया अपने दो वर्षीय कार्यकाल की जानकारी दी सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम संगठन यात्रा का रहा जिसमें 178 परिवार में हुई दौ वर्ष के कार्यकाल 2024 में मुनि कुलदीप कुमारजी का 2025 में शासन श्री साध्वी शिवमाला जी का चार्तुमास मिला। पूरी टीम का आभार व्यक्त किया मंत्री दिनेश धाकड़ ने मंत्री प्रतिवेदन का विस्तार से उल्लेख किया दो साल के कार्य काल जिसमें सभी संघीय कार्यक्रम कार्यशाला गुरु दर्शन यात्रा सूरत एवं अहमदाबाद की सफलतम रही तेरापंथी सभा के आजीवन मेंबर बनाए सभी की जानकारी दी। आय व्यय का ब्यौरा उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने प्रस्तुत किया ऑडिटर की नियुक्ति की कार्यकर्ता की विशेष सेवा के लिए सम्मान किया । फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़ कार्य अध्यक्ष गणपत डागलिया, युवक परिषद अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, महिला मंडल की अध्यक्ष लतिका, अणुव्रत समिति से नरेंद्र मुणोत परिवार से हुलास बेन आदि ने शुभकामना प्रेषित की। सभा अध्यक्ष ने अपनी टीम को निरस्त किया। चुनाव अधिकारी ने वर्ष 2026/2028 के लिए देवेंद्र डागलिया को अध्यक्ष घोषित किया सभी ने ओम अर्हम की ध्वनि खुशी प्रकट की।