श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

कोयंबतूर

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी सिद्धप्रभा जी ठाणा -४ के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथी सभा, तिरुप्पुर के शपथ ग्रहण समारोह का सामूहिक आयोजन कोयंबतूर सभा भवन में आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित ते यु प अध्यक्ष मोहित बरडिया को अ.भा.ते.यु.प कार्यकारिणी सदस्य सोनु डागा ने शपथ दिलाई तदुपरांत अध्यक्ष ने अपनी नव गठित कमेटी को शपथ ग्रहण दिलवाई। साध्वी सिद्ध प्रभा जी ने युवा शक्ति का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ' युवा' समाज के सशक्त सेनानी है। गुरु इंगित की आराधना एवं अनुशासना का अनुपालन करते हुए युवाओं को संघ, समाज एवं राष्ट्र के दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। कोयंबतूर सभा अध्यक्ष धनराज सेठिया एवं तमिलनाडु आंचलिक प्रभारी राजकुमार गिरिया ने नव निर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं प्रेषित की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम व समारोह का संचालन संस्कारक निर्मल बेगवानी द्वारा संपन्न हुआ।