संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र, विजय गीत एवं श्रावक निष्ठा पत्र के साथ हुआ। अध्यक्ष नवीन डूंगरवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, चरित्र आत्माओं के साथ रास्ते की सेवा, धम्म जागरण एवं अन्य अनेक सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए सभी इंचार्ज एवं तेयुप कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंत्री प्रजीत बोथरा ने पूरे वर्ष संपन्न हुए कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा आभा तेयुप के निर्देशन में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोषाध्यक्ष विनीत नाहटा ने वर्षभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं सभी प्रायोजकों (Sponsors) के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव आयुक्त प्रशांत लूंकड़ एवं अशोक चोपड़ा ने सर्वसम्मति से भरत चोपड़ा को तेयुप सेलम के नए अध्यक्ष के रूप में घोषित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रजीत बोथरा ने किया तथा आभार ज्ञापन संदीप सुराना द्वारा किया गया।