श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

गांधीनगर बैंगलोर

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा गांधीनगर बैंगलोर की वार्षिक साधारण सभा,सभा अध्यक्ष पारसमल भंसाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। नमस्कार महामंत्र से अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। सभा गीत का संगान सुरेश कोठारी एवं ललित सेठिया ने किया। अध्यक्ष पारसमल भंसाली ने अपने वक्तव्य में सभी का स्वागत किया। सभा मंत्री विनोद छाजेड़ ने सभा द्वारा दो वर्षों में कृत कार्यों का सम्पूर्ण ब्यौरा प्रतिवेदन के माध्यम से दिया,कोषाध्यक्ष प्रकाश कटारिया ने आय व्यय प्रस्तुत किया सभी ने सर्व सम्मति से पास किया। तत्पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश कोठारी एवं सह चुनाव अधिकारी जयंतीलाल बोहरा ने प्रकाश बाबेल को सन 2026-2028 हेतु श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा, गांधीनगर बैंगलोर के अध्यक्ष के रूप में घोषित किया। महासभा से उपाध्यक्ष प्रकाश लोढ़ा,युवा गौरव मूलचंद नाहरआदि की उपस्थिति रही।साधारण सत्र का कुशल संचालन विनोद छाजेड़ ने एवं द्वितीय चरण का संचालन नवनीत मुथा ने किया ।