संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ट्रस्ट, राजाजीनगर की कार्यकाल 2024-26 की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ भवन, राजाजीनगर में सहर्ष सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता में नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगलाचरण के साथ सभा का शुभारंभ हुआ। परामर्शक माणेकचंद मुथा द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया। सभा गीत की प्रस्तुति सतीश पोरवाड़ एवं अशोक चौधरी द्वारा दी गई। सहमंत्री सतीश पोरवाड़ ने गत वर्ष की साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन कर सदन से अनुमोदन करवाया। मंत्री चंद्रेश मांडोत ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए केंद्र द्वारा निर्देशित सभी आयामों, चरित्र आत्माओं की सेवा, साधार्मिक सेवा एवं विविध आयोजित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।कोषाध्यक्ष हंसराज चौधरी ने वर्ष 2025-26 का अंकेक्षित आय-व्यय विवरण_ प्रस्तुत किया। दोनों प्रतिवेदनों को सदन ने ॐ अर्हम् के उद्घोष के साथ सहज रूप से पारित किया। अंत में अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कार्यकाल 2024-26 को समाप्त घोषित किया एवं मंच चुनाव अधिकारी जुगराज श्रीश्रीमाल को सुपुर्द किया गया। तत्पश्चात् मदनलाल बोराणा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया। मंच संचालन मंत्री चंद्रेश मांडोत ने किया।