संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, टी. दासरहल्ली का वर्ष 2024-26 का वार्षिक अधिवेशन तेरापंथ सभा भवन, टी. दासरहल्ली में उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभा मंत्री प्रवीण बोहरा द्वारा वर्ष 2024-26 की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा कोषाध्यक्ष रमेश बाबेल द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। अधिवेशन में वर्ष 2026-28 के मनोनयन हेतु चुनाव अधिकारी राकेश दक एवं सह चुनाव अधिकारी अनिल गादिया द्वारा भगवतीलाल मांडोत को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, टी. दासरहल्ली का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चयनित किया गया। उनके चयन की घोषणा होते ही सभा भवन ॐ अर्हम से गूंज उठा तथा उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रदान कीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भगवतीलाल मांडोत ने अपने संबोधन में सभा के प्रति आभार व्यक्त संचालन सभा मंत्री प्रवीण बोहरा ने किया।