श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

संस्थाएं

चेन्नई

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं के समाचार

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, किलपाक, चेन्नई का प्रथम वार्षिक अधिवेशन तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में रविवार को आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र सामुहिक समुच्चारण के साथ कार्यवाही का शुभारंभ हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सहमंत्री विकास सेठिया ने किया। अध्यक्ष अशोक परमार ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकाल में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष मिले सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण, समाज के उदारमना महानुभावों के तन-मन-धन के सहयोग, समर्थन के लिए साधुवाद सम्प्रेषित किया। मंत्री विजय सुराणा ने मंत्री प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द बोथरा ने आय-व्यय ब्योरा सदन में प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से ओम अर्हम् की ध्वनि से पास किया। इस कार्यकाल अवधि के दौरान दिवंगत श्रावक- श्राविकाओं, सभा सदस्यों को श्रद्धाजंलि स्वरूप लोगस्स पाठ का ध्यान किया गया। अधिवेशन की चुनावी कार्यवाही के लिए चुनाव अधिकारी गौतमचन्द डागा, सहअधिकारी प्रसन्न बोथरा को मंच सौपा गया। चुनाव अधिकारी ने प्राप्त नामांकन पत्र एक ही व्यक्ति के मिलने की जानकारी देते हुए, आगामी दो वर्षीय 2026-2028 कार्यकाल के लिए पुन: अशोक परमार को अध्यक्ष पद के निर्वाचन की घोषणा करते हुए दायित्व पत्र प्रदान किया। अशोक परमार ने पुन: सदन द्वारा विशिष्ट विश्वास के साथ दायित्व सौंपने पर साधुवाद देते हुए नवीन तेरापंथ भवन व अन्य कार्यों के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया। विकास सेठिया ने आभार ज्ञापन दिया।