संस्थाएं
अभिनंदन समारोह का आयोजन
जैन दीक्षा सांसारिक मोह माया त्याग कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने की पवित्र प्रक्रिया है। इसी आध्यात्मिक पथ पर चलने को अग्रसर दीक्षार्थी बहन छापर निवासी मुमुक्षु सुमन बाई का तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ तत्पश्चात अध्यक्ष महिमा पटावरी ने दीक्षार्थी बहन का स्वागत अभिनंदन करते हुए उनके आध्यात्मिक जीवन में सतत् आगे बढ़ाने हेतु अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। दीक्षार्थी सुमन ने अपना संस्मरणों को साझा करते हुए बताया कि मुझे गुरुदेव की दृष्टि प्राप्त हुई और जब गुरु का हाथ हो तो कठिन से कठिन बाधाएं भी पार हो जाती है।