मधुरम–मिठास अपनत्व की' कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

विजयनगर।

मधुरम–मिठास अपनत्व की' कार्यशाला का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में सीपीएस एकेडमी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस द्वारा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘मधुरम – मिठास अपनत्व की’ का प्रथम बार आयोजन तेरापंथ युवक परिषद्, विजयनगर द्वारा अर्हम भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान से हुआ। तत्पश्चात तेयुप सदस्यों द्वारा 'विजय गीत' प्रस्तुत किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथ भवन विजयनगर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीश्रीमाल ने किया। तेयुप विजयनगर अध्यक्ष विकास बाँठिया ने प्रशिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया सूरत से पधारी राष्ट्रीय प्रशिक्षिका मनीषा सेठिया का परिचय जाह्नवी कावड़िया तथा अहमदाबाद से पधारे प्रशिक्षक दिनेश बुरड़ का परिचय वर्षा बैद ने कराया।
इस अवसर पर सभा विजयनगर अध्यक्ष भंवरलाल मांडोत, तेयुप विजयनगर शाखा प्रभारी आलोक छाजेड़, अणुविभा संगठन मंत्री राजेश चावत, अभातेमम सहमंत्री मधु कटारिया तथा टीपीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत मांडोत ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सीपीएस एकेडमी के राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश मरोठी ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में पारिवारिक एवं सामाजिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखने हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सीपीएस एकेडमी द्वारा विभिन्न सरकारी संस्थाओं के साथ संयुक्त रूप से संचालित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभातेयुप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवा गौरव विमल कटारिया ने अभातेयुप में सीपीएस की शुरुआत से लेकर वर्तमान सीपीएस एकेडमी की यात्रा का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परिवार में रिश्तों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा तेयुप विजयनगर द्वारा स्वामित्व की भूमि क्रय करने पर परिषद् को बधाई दी। सीपीएस एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक अरविन्द मांडोत ने उदाहरणों के माध्यम से रिश्तों की अहमियत एवं पारस्परिक विश्वास की आवश्यकता पर प्रभावी प्रशिक्षण दिया।
राष्ट्रीय प्रशिक्षिका मनीषा सेठिया ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य, सहयोग एवं एकजुटता के महत्व को समझाया। पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम, विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ बनाने हेतु अनेक रोचक टास्क करवाए।प्रशिक्षक दिनेश बुरड़ ने सास-बहू, ननद-भाभी सहित परिवार के अन्य रिश्तों में उत्पन्न होने वाले छोटे-छोटे मनमुटावों को दूर कर अपनत्व एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के विषय में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष पवन बैद ने किया तथा आभार ज्ञापन कार्यशाला संयोजक कैलाश नंगावत ने व्यक्त किया।