संस्थाएं
श्रीउत्सव ‘एक कदम स्वालंबन की ओर’ का उद्घाटन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के दिशा निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद द्वारा आयोजित 'श्रीउत्सव - एक कदम स्वालंबन की ओर' का उद्घाटन तेरापंथ भवन डी वी कोलोनी सिकंदराबाद में हुआ। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र व मुनि दीप कुमार जी ठाणा 2 ने मंगलपाठ की कृपा करवाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जैन सेवा संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा व विशेष उपस्थिति अमित मुणोत ।यह दो दिवसीय प्रदर्शनी 12 व 13 जून रहेगी जहां पूरे देश भर से ज्वैलरी , डिजाइनर कपङे, खूबसूरत होम डेकोर, ट्रेंडी पर्स, लजीज खाने पीने आदि के विभिन्न स्टालों पर बेहतरीन कलैक्शन देखने को मिलेगा। अध्यक्ष नमिता सिंघी ने श्री उत्सव के उद्देश्य के बारे में बताया कि यह महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए एक सशक्त कदम है जो देश विदेश में फैली अभातेममं की शाखाएं उठाती है, श्री उत्सव का आयोजन करती है। अभातेममं की चारों योजनाओं के बारे में अध्यक्षा जी ने विस्तार से जानकारी दी।