'यूथ लीडर्स डायलॉग्स' में तेयुप की सहभागिता

संस्थाएं

जयपुर।

'यूथ लीडर्स डायलॉग्स' में तेयुप की सहभागिता

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् एवं युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद् जयपुर के द्वारा 'यूथ लीडर्स डायलॉग्स' भारत को स्टार्टअप कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड बनाने की दिशा में एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, रामबाग सर्कल, जयपुर में सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद् जयपुर के अध्यक्ष रवि छाजेड़, अभातेयुप प्रबुद्व विचारक हितेश भांड़िया, प्रोफेसर ड़ॉ. रेणू जोशी, ड़ॉ देवेन्द्र व्यास, एस पी भटनागर सहित अनेक प्रबुद्वजनों ने विचार साझा करते हुये कहा कि इस संवाद श्रृंखला का उद्देश्य देश के युवाओं की राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना एवं उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में प्रेरित करना है। कार्यक्रम में भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और स्टार्टअप विशेषज्ञों के बीच एक जीवंत पैनल चर्चा की गई, जिसके जरिये युवाओं को स्टार्टअप की दुनिया से रूबरू करवाया गया।