संस्थाएं
सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
शालीमार बाग गोयल भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें शालीमार सभा के अमित जैन एवं त्रिनगर सभा से राजकरण आंचलिया को पूर्व अध्यक्ष सज्जन गिड़िया एवं संजय जैन ने शपथ ग्रहण कराई। समारोह को संबोधित करते हुए शासन श्री साध्वी सुव्रताजी ने कहा - 'आगामी वर्ष आपके लिए स्वर्णिम वर्ष एवं ऐतिहासिक वर्ष होने वाला है। संघ का प्रत्येक सदस्य संघ सेवा के लिए एवं आचार्य प्रवर की सेवा के लिए कटिबद्ध रहे। चाहे संस्थाओं के पदाधिकारी हैं या सदस्य हैं। संघ हमारे लिए प्राण त्राण है, वरदान है। एक मछली के लिए जल का जितना महत्त्व है, एक फूल के लिए वृक्ष की डाली का जितना महत्त्व है, उतना ही महत्त्व हमारे लिए संघ का है। संघ से जुड़े हुए व्यक्ति विकास के पायदानों पर आरोहण कर सकते हैं। इस पुण्य प्रसंग पर शासन श्री साध्वी सुमन प्रभा जी ने प्रेरक वक्तव्य द्वारा एवं साध्वी चिन्तनप्रभाजी, साध्वी कार्तिकप्रभाजी ने मधुर स्वरों में संगान करके उद्बोधन प्रदान किया। इस आयोजन में तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष संजय खटेड, चातुर्मास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुखराज सेठिया, दिल्ली सभा के अध्यक्ष विमल बेगानी, दिल्ली सभा के उपाध्यक्ष सज्जन गीड़िया ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन सभा के मंत्री अनिरूद्ध जैन ने किया।