सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

केजीएफ

सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्या साध्वी संयमलताजी के सानिध्य में युवक परिषद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात केजीएफ युवक परिषद के द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति से हुआ। स्वागत भाषण संदीप बांठिया ने दिया। तेरापंथ युवक परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप बांठिया को ABTYP के संगठन मंत्री रोहित कोठारी ने शपथ दिलाई और पूरी टीम को बधाई दी। जैन संस्कारक कमलेश हिंगड़ व प्रभारी आलोक छाजेड़ ने मंत्रोच्चार के साथ शपथ ग्रहण एवं दायित्व बोध समारोह का समापन किया। KGF शाखा प्रभारी आलोक छाजेड़ ने कहा - 'KGF की परिषद भले छोटी हो पर एकता की शक्ति बड़ी होती है। आप एकता के साथ 'Three C' Contribution, Connection एवं Consistency, इन तीन C को संगठन में अपनाएं जिससे आप विकास की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।' नई टीम को मंगलकामना प्रेषित की। ABTYP के संगठन मंत्री रोहित कोठारी ने कहा - 'साध्वीश्रीजी ने TYP KGF का मानो योगक्षेम कर दिया है। आचार्य तुलसी ने युवक परिषद का गठन किया ताकि युवाशक्ति को सही दिशा, सही राह मिल सके। हमारे व्यक्तित्व को निखारने का यह अद्वितीय मंच है जो हम Life, Business and रिश्तों में भी उपयोगी सिद्ध होता है। अतः हम Resolution, Compromise, Sacrifice के साथ परिषद में नए चांद लगाएं।' मंगलकामना की। साध्वी संयमलताजी ने कहा - 'युवक राष्ट्र व समाज की वह ज्योति है जो अंधेरे को उजाले में बदल सकती है। युवा वह है जिसमें कर्तव्यबोध व पुरुषार्थ की चेतना जागृत है, जिसमें साहस, शक्ति, उत्साह व क्रांति का दीपक है। युवक में भरपूर शक्ति होती है, उसको सही दिशा देने का कार्य परिषद का मंच करता है। नई टीम खूब उत्साह, उमंग और जोश के साथ सबको लेकर नए-नए काम करती रहे। साध्वी मार्दवश्री जी ने कुशल संचालन करते हुए कहा - 'युवक में तूफानों से खेलने की शक्ति, चट्टानों को तोड़ने की शक्ति, अंधकार की परछाई को प्रकाशमय बनाने की शक्ति है।