संस्थाएं
सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
अणुविभा जयपुर केन्द्र में आयोजित साधारण सभा बैठक में तेरापंथ युवक परिषद जयपुर के सत्र 2026-27 हेतु श्री प्रवीण जैन को अध्यक्ष पद पर चुनाव अधिकारी प्रदीप डोसी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रवि छाजेड़ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण जैन को दायित्व हस्तांतरित कर शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में प्रवीण जैन ने कहा कि 55 वर्षों से परिषद सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।