सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

पर्वत पाटीया

सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

तेरापंथ युवक परिषद् पर्वत पाटीया की नवमी वार्षिक साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ भवन पर्वत पाटीया में अमित बुच्चा की अध्यक्षता में आयोजित हुई| गत वर्ष की साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन सहमंत्री दिपक बैद ने कीया | मंत्री अशोक कोचर ने सत्र 2025-26 में किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया व उन सभी कार्यों को डॉक्युमेंट्री फिल्म द्वारा समाज के सामने प्रस्तुत की एवं सभी कार्यकर्ताओं का श्लोक के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया | सत्र 2025-26 का आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष अजय राखेचा ने प्रस्तुत किया सदन ने ॐ अर्हम की ध्वनि से पास किया | चुनाव अधिकारी संजय बोहरा ने अशोक कोचर को तेरापंथ युवक परिषद् के सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद के लिए घोषणा की | कार्यक्रम में महासभा कार्यसमिति सदस्य प्रदिप गंग सभा अध्यक्ष संजय बोहरा, मंत्री अनिल चौधरी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदीप जी पुगलिया ने किया|