सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

गांधीनगर, बैंगलोर

सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

तेरापंथ युवक परिषद् बैंगलोर (गांधीनगर) के 43वे वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष प्रसन्न धोका की अध्यक्षता मैं आयोजित किया गया। प्रसन्न धोका ने पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। जितेन्द्र चोपड़ा ने आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। प्रदीप चोपड़ा ने 2025-26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संगठन मंत्री रोहित कोठारी की उपस्थिति में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में तेरापंथ युवक परिषद बेंगलूरु के सत्र 2026-27 के लिए चुनाव अधिकारी विनय बैद एवं सह चुनाव अधिकारी रजत बेद ने औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से विनोद कोठारी को तेरापंथ युवक परिषद् बेंगलूरु का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संघ की गतिविधियों को नई गति प्रदान करने हेतु यह चयन महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। नव मनोनीत अध्यक्ष विनोद कोठारी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साधारण सभा का संचालन एवं आभार प्रदीप कुमार चोपड़ा ने किया।