संस्थाएं
सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
तेरापंथ युवक परिषद नागपुर की की वार्षिक साधारण सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन तेरापंथ भवन में परिषद अध्यक्ष नितेश छाजेड की अध्यक्षता में किया गया। साधारण सभा की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण द्वारा की गई। सभी साथियों द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। परिषद के अध्यक्ष नितेश छाजेड ने जैन संस्कारक आनंदमल सेठिया, जतन मालू, उपस्थित सदस्यों, परामर्शक गणों एवं आमंत्रित सदस्यों का स्वागत किया। गत वार्षिक बैठक की कार्रवाई का वाचन तेरापंथ युवक परिषद मंत्री अंकुर बोरड़ ने किया जिसे सदन ने पारित किया। साथ में मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वर्ष पूर्व हुई विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी और कार्यों का उल्लेख सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया। अमित जैन द्वारा साथियों को प्रेक्षाध्यान के महत्व एवं लाभों से अवगत करवाने के साथ-साथ स्वयं ध्यान का व्यावहारिक प्रयोग भी करवाया। कोषाध्यक्ष विनय आंचलिया ने खाता पत्रो को प्रस्तुत किया जिसे सदन द्वारा पारित किया। चुनाव अधिकारी प्रकाश डागा, मुकेश बुच्चा की कार्यवाही के लिए मंच सुपुर्द किया गया।