सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

कांदिवली, मुंबई

सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या 'शासनश्री' साध्वी विद्यावतीजी 'द्वितीय' एवं साध्वी वृंद तथा समणी मंजुलप्रज्ञा जी व समणी मलयप्रज्ञा जी के पावन सान्निध्य में तेरापंथी सभा कांदिवली के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्रीजी के नमस्कार महामंत्र संघान से की गई। श्रावक निष्ठा पत्र का वांचन निवर्तमान सभा अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी ने किया। साध्वी विद्यावतीजी ने अपने उद्बोधन में कहा- पद प्राप्त करना महत्व है,पद के अनुरूप जिम्मेदारी का सम्यक रूपेण निर्वहन करना उससे भी बड़ी बात है। अपनी कार्यक्षमता को उजागर करते हुए अध्यात्म की दिशा में गति प्रगति करते रहें।
साध्वी प्रियंवदाजी, साध्वी प्रेरणाश्रीजी, साध्वी मृदुयशाजी एवं साध्वी ऋद्धियशाजी ने तेरापंथ गीत का संगान किया। समणी द्वय ने अपने उद्गार व्यक्त कर नई टीम को शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण के क्रम में निवर्तमान सभा अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी ने मिठालाल धाकड़ को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई तत्पश्चात अध्यक्ष मिठालाल ने अपनी टीम की घोषणा कर अपनी टीम को शपथ ग्रहण करवाई। अध्यक्ष मिठालाल धाकड़ ने अपने वक्तव्य में उपस्थित श्रावक समाज से कहा मेरा यह दृढ विश्वास है कि कोई भी बड़ा लक्ष्य अकेले हासिल नहीं किया जा सकता ? संगठन की असली ताकत हमारे कार्यकर्ताओं के आपसी सामंजस्य और समर्पण में है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन तथा आभार ज्ञापन तेरापंथी सभा मंत्री विनोद कोठारी ने किया।