संस्थाएं
सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
तेरापंथ युवक परिषद् राजाराजेश्वरी नगर बैंगलोर के 9वां वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष विक्रम महेर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अध्यक्ष महोदय ने पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष विनीत सेठिया ने आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत कि। मंत्री संदीप बैद ने 2025-26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के दिनेश मरोठी, डा.आलोक छाजेड़, कमलेश चोपड़ा, उपस्तिथि रही। आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में तेरापंथ युवक परिषद बेंगलूरु के सत्र 2026-27 के लिए चुनाव अधिकारी मनोज डागा एवं सहचुनाव अधिकारी सुशील भंसाली (छापर) औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि सर्वसहमति से सरल पटावारी को तेयुप राजाराजेश्वरी नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संघ की गतिविधियों को नई गति प्रदान करने हेतु यह चयन महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। नव मनोनीत अध्यक्ष सरल पटावारी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की दृष्टि की आराधना करते हुए तेरापंथ धर्मसंघ की गौरवशाली संस्था की परंपराओं को आगे बढ़ाने एवं अभातेयूप राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय पवन मांडोत के नेतृत्व में त्रिआयामी उद्देश्य सेवा, संस्कार और संगठन को लक्षित करते हुए सभी आयामों को संपादित करने के लिए संकल्पित है।