संस्थाएं
मंगल भावना समारोह एवं तप अनुमोदना आयोजित
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि विनीत कुमार जी, मुनि आकाश कुमार जी, मुनि हितेंद्र कुमार जी, मुनि पुनीत कुमार जी के सान्निध्य में मंगल भावना समरोह एवं मुनि हितेंद्र कुमार जी के 3800 एकासन तप अनुमोदना का आयोजन तेरापंथ भवन के प्रांगण में आयोजित हुआ। मुनि विनीत कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा तपसुर,धर्मसुर ,कर्मसुर, तपसुर वह होता जो तप के द्वारा अपने कर्मों का श्रय करता है, धर्मसुर वह होता जो अपने धर्म के प्रति ध्रुड निश्चय से रहता है और कर्मसुर वह होता है जो अपने कर्म के द्वारा आत्म को पवित्र करता है।
तपस्या दिखावे के लिए नहीं की जाती है, तपस्या अपने कर्मों की निर्जरा हेतु की जाती हैं। अपने धर्म संघ में ऐसे अनेको साधु संत हुए हैं जो बड़े-बड़े तप कर धर्म संघ के प्रति धुर्ड रहे। मुनि हितेंद्र कुमार इनके 3800 एकासन जो आज संपन्न हुए हैं ,इनको तप साथ-साथ रोज लंबा-लंबा विहार करना और गोचरी के लिए रोज 17,18 घरों में जाना यह मेहनत का कार्य है। उनके प्रति यही मंगल कामना करते हैं यह अपनी आत्मा का विकास करते-करते धर्म संघ का विकास करते रहे। मुनि आकाश कुमार जी ने कहा सद्भावना तभी स्थापित हो सकती है, जब व्यक्ति के भीतर सत्य और ईमानदारी का भाव जागृत हो किसी भी जीव के प्रति वैर भाव न रखकर सभी के साथ मैत्रीपूर्ण और सद्भावनापूर्ण व्यवहार करना। अहंकार, क्रोध और लोभ इन विकारों पर विजय प्राप्त कर शांति और क्षमा का भाव विकसित करना ही सच्ची सद्भावना है। मुनि श्री ने आगे कहा कि मुनि हितेंद्र कुमार ने अपने शरीर को तप से तपाते हुए जो श्रम कर रहे हैं,वह अद्भुत है। मुनि हितेंद्र कुमार के प्रति मंगल कामना की। मुनि हितेंद्र कुमार जी ने MANDYA एक ऐसा शब्द है जो अपने आप में हमारे जीवन की पुरी यात्रा और उसके वास्तविक उद्देश्य को समेटे हुए है।M मोक्ष, A अटैचमेट, N नियम ,D डिवोशन ,Y योग A, आत्मा यदि हम नियम और योग को अपने जीवन में उतरे भक्ति (Devotion) से अपने हृदय को शुद्ध करें, और सांसारिक मोह (Attachment)को छोड़कर अपनी आत्मा को पहचाने, तो मोक्ष का मार्ग अपने आप आसान हो जाता है।
मण्डिया जो तपो भूमि के नाम से जानी जाती हैं आज मुनि हितेंद्र कुमार जी के ३८०० एकासन तप की अनुमोदना में मण्डिया तेरापंथ समाज ने तप की अनुमोदना में १२२ एकासन कर फिर से तपो भूमि को तपोमय बनादीया, मण्डिया के सभा अध्यक्ष सुरेश भंसाली, सभा मंत्री विनोद, युवक परिषद् अध्यक्ष कमलेश, महिला मंडल अध्यक्षा कमला, मंत्री सरला और टिम ने मुनि वृन्द के आगे की यात्रा मंगलमय हो ऐसी मंगलकामना करते हुए मुनि वृन्दो के प्रति कृतज्ञ व्यापित की। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण दक ने किया।