संस्थाएं
तप अनुमोदना कार्यक्रम आयोजित
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि विनीत कुमारजी, मुनि आकाश कुमारजी मुनि हितेंद्र कुमार जी मुनिश्री पुनीत कुमारजी के सान्निध्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम जो मुनि हितेंद्र कुमारजी के निर्विघ्न लगातार 3800 एकासन पूर्ण होने के पावन अवसर पर मंडिया में आयोजित किया गया मुनि श्री ने कहा तपस्या का जैन धर्म में विशिष्ट महत्व है एवं तेरापंथ धर्मसंघ में भी समय समय पर अनेक तपस्याएं होती रही है। मुनि हितेन्द्र कुमार जी ने तपस्या द्वारा अपनी आत्मा को बाधित किया है। तप अनुमोदना में भावाभिव्यक्ति दी एवं आगे भी तपस्या के द्वारा कर्म निर्जरा करते रहने का आशीर्वाद प्रेषित किया। इस सुअवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, राजराजेश्वरी नगर के नवमनोनीत अध्यक्ष कमलसिंह दुगड़ ने समस्त संस्थाओं एवं श्रावक-श्राविका समाज, राजराजेश्वरी नगर की ओर से मुनिश्री के महान तप, त्याग एवं संयममयी साधना की भावपूर्ण अनुमोदना की गई।