'सर्वश्रेष्ठ किशोर मंडल' सम्मान से सम्मानित

संस्थाएं

हैदराबाद।

'सर्वश्रेष्ठ किशोर मंडल' सम्मान से सम्मानित

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 21 वें किशोर मंडल अधिवेशन 'Gen-Z Conclave' में तेरापंथ किशोर मंडल, हैदराबाद को 'सर्वश्रेष्ठ किशोर मंडल' सम्मान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से सम्पूर्ण हैदराबाद तेरापंथ समाज में हर्ष एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है। यह सम्मान मंडल द्वारा पूरे वर्ष किए गए सतत प्रयासों, अनुशासन, संस्कार, सेवा गतिविधियों एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रतिफल है। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान मंडल की सक्रियता, रचनात्मकता एवं संगठन के प्रति समर्पण का परिचायक है। इस सफलता के पीछे 'युगप्रधान' आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी डॉ. गवेषणा श्री जी ठाणा-4 का विशेष मार्गदर्शन, स्नेहिल संरक्षण एवं संस्कार निर्माण का अमूल्य योगदान रहा। उनके पावन सान्निध्य में किशोरों के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक परिष्कार एवं सांस्कृतिक उन्नयन को नई दिशा प्राप्त हुई। परिषद् अध्यक्ष राहुल गोलछा के मार्गदर्शन में टीकेएम प्रभारी अरिहंत गुजरानी, सह-प्रभारी प्रतीक बंबोली, संयोजक जय पिंचा, सह-संयोजक रुद्र बैद, रोनक मेहेर के नेतृत्व में पूरी टीम ने योजनाबद्ध कार्यशैली एवं निरंतर सक्रियता के साथ कार्य किया,