नूतन डेंटल यूनिट एवं नई मशीन का उद्घाटन

संस्थाएं

पूर्वांचल कोलकाता।

नूतन डेंटल यूनिट एवं नई मशीन का उद्घाटन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधि से तेरापंथ युवक परिषद, पूर्वांचल कोलकाता ATDC में नूतन डेंटल यूनिट एवं नई मशीन का उद्घाटन ATDC में किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का जाप हमारे जैन संस्कारक विजय बरमेचा द्वारा किया गया। तत् पश्चात संपूर्ण जैन संस्कार विधि द्वारा नई डेंटल यूनिट का उद्घघाटन का कार्यक्रम संपादित कराया और ATDC में आई नई इम्मयूनोऐसे मशीन की जैन विधि द्वारा पूजा करवाई। कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही ATDC के परामर्शक रवि दुगड़, पूर्वाध्यक्ष रतन लाल श्यामसुखा, पूर्वांध्यक्ष एवं उद्घघाटनकर्ता अलोक बरमेचा, विकास सिंघी,पूर्वांध्यक्ष नरेन्द्र छाजेड़, पूर्वांचल सभा के नवमनोनीत अध्यक्ष बिनोद दुगड़,पूर्वांचल महिला मंडल अध्यक्षा बबिता तातैड, नीतू बोथरा की उपस्थिति रही।