संस्थाएं
'AI है तो मुमकिन है’ नामक कार्यशाला का आयोजन
‘माइंडफुलनेस और सेल्फ हीलिंग एवं AI है तो मुमकिन है’ नामक कार्यशाला युवती मंडल कोयंबटूर के लिए आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मंत्री रेखा मरोठी के मंगलाचरण के द्वारा किया गया। तत्पश्चात साध्वी दीक्षाप्रभा जी ने इंटरनेट की जाल से बाहर निकल कर लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करने की प्रेरणा दी और जीवन में अनावश्यक चीजों से ध्यान हटाकर महत्वपूर्ण चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करने की सीख दी। साध्वी सिद्धप्रभा जी ने जीवन शैली के व्यवस्थित होने के लाभ बताये एवं जीवन में धर्म के महत्व को समझाया। साध्वी आस्थाप्रभा जी ने एक ही लाइन में अपनी भावना को समेटते हुए कहा कि एक महिला में इतनी ताकत होती है कि वह पूरे परिवार को लाइन पर ला सकती है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कन्या मंडल संयोजिका रुचिका मालु ने चैट GPT एवं gemini को सुलभ तरीके से जीवन में प्रयोग करने का तरीका समझाए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन युवती मंडल संयोजिका बबीता गुनेचा ने दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वंदना पारख ने किया।