संस्थाएं
TPF स्थापना दिवस पर राईज एण्ड शाइन कार्यशाला का आयोजन
साध्वी अणिमाश्रीजी के सान्निध्य में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के तत्वावधान में TPF स्थापना दिवस पर राईज एण्ड शाइन वर्कशॉप का आयोजन मोटेश तेरापंथ भवन के विशाल एवं रमणीय हॉल में हुआ। साध्वी अणिमाश्रीजी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा - TPF तेरापंथ धर्मसंघ की उदीयमान संस्था है। परमश्रद्धास्पद आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के युग में बीज बोया गया। उन्होंने बीज को सिंचन दिया व पल्लवित-पुष्पित किया और आज परमपूज्य गुरुदेव आचार्य महाश्रमणजी से सिंचन प्राप्त कर यह संगठन फल-फूल रहा है। यद्यपि TPF नवोदित संगठन है किन्तु इस संगठन ने थोड़े समय में धर्मसंघ में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। TPF का हर मेम्बर तेरापंथ धर्मसंघ का प्रबुद्ध सेनानी है। शक्ति-भक्ति की नई ऋचाएं लिखें। इस संगठन से सक्रियता से जुड़कर धर्मसंघ की सेवा दें। गण-गणपति की सेवा के लिए हर क्षण तैयार रहें। डॉ. साध्वी सुधाप्रभाजी ने कहा - प्रबुद्ध वह होता है, जो समय के भाल पर सृजन के स्वस्तिक उकेरता है। समय की धरती पर अपने कर्तव्य के नए पदचिन्ह अंकित करता है। TPF अहमदाबाद के अध्यक्ष जागृत सकलेचा ने स्थापना-दिवस पर सबको शुभकामनाएं देते हुए धर्मसंघ में अधिकतम सेवा देने की बात कही। डॉ. धवल दोशी, डॉ. धीरज मरोठी, आईएएस अधिकारी विजय कोठारी ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। संचालन राजेश वडेरा ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री अभिषेक छाजेड़ ने किया।