संस्थाएं
रक्तदान शिविर का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में संचालित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत एम्बैसी गोल्फ लिंक्स सॉफ्टवेयर पार्क परिसर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर तेरापंथ युवक परिषद् विजयनगर एवं गोल्फ लिंक्स सॉफ्टवेयर पार्क प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान तेयुप विजयनगर के मंत्री कमलेश दक ने उपस्थित कर्मचारियों एवं युवाओं को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए इसे मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया। उन्होंने अभातेयुप द्वारा वैश्विक स्तर पर संचालित रक्तदान अभियानों एवं उनके सकारात्मक प्रभावों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर तेयुप विजयनगर की टीम द्वारा ईजीएल के विनय, विद्या तथा रक्तदान शिविर में सहयोग प्रदान करने वाली ब्लड बैंक की चिकित्सा टीम का सम्मान किया गया। लायंस ब्लड बैंक एवं बीएमएसटी ब्लड बैंक की विशेषज्ञ चिकित्सा टीमों द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के उपरांत कुल 49 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।