संस्थाएं
बुद्धि और संस्कार का समन्वय है अध्यात्म
तेरापंथ धर्मसंघ के बुद्धिजीवियों और पेशेवरों के संगठन 'तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम' (टीपीएफ) का स्थापना दिवस समारोह रोहिणी स्थित तेरापंथ भवन में गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित हुआ।कार्यक्रम में बहुश्रुत मुनि उदित कुमार जी ने अपने पावन सान्निध्य और प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा-"टीपीएफ धर्मसंघ के प्रबुद्ध जनों का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठन है और समाज में बुद्धिजीवी वर्ग नेत्रों के समान होता है, जो सबको सही दिशा दिखाता है। आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सफल हैं, लेकिन जब बुद्धि के साथ संस्कार और अध्यात्म का समन्वय होता है, तभी वह प्रज्ञा बनती है। आप अपनी शिक्षा और व्यावसायिक कौशल का उपयोग केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न रखें, बल्कि इसे धर्मसंघ की प्रभावना, नैतिक मूल्यों की स्थापना और समाज की सेवा का माध्यम बनाएं। इस अवसर पर टीपीएफ दिल्ली की अध्यक्ष कविता बरडिया ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन गौतम डूंगरवाल ने किया।