विश्व पर्यावरण दिवस जागरुकता अभियान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

दिल्ली

विश्व पर्यावरण दिवस जागरुकता अभियान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा निर्देशित एवं अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस जागरुकता अभियान आचार्य तुलसी सर्वोदय बाल विद्यालय छतरपुर, महरौली में आयोजित हुआ जिसमें अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली द्वारा गत वर्ष लगाए गए 101 पेड़ों की जांच एवं साफ-सफाई की गई, तथा नए पौधों का पौधा रोपण भी किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनदीप कुमार प्रिंसिपल आचार्य तुलसी सर्वोदय बाल विद्यालय, विशिष्ट अतिथि डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं राकेश कुमार यादव, उपनिदेशक नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत थे। इस अवसर पर अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष बाबूलाल गोलछा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार रखें एवं अणुव्रत आचार संहिता पर विशेष जानकारी दी।